सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, ईंट लदे ट्रैक्टर ने कुचला; इलाज के दौरान हुई मृत्यु

सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान किकनपुर बलिया गांव निवासी 11वीं के छात्र शुभांशु कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि शुभांशु, राणा प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र थे।

जानकारी के अनुसार, शुभांशु अपने घर से नारायणपुर उच्च विद्यालय पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान सोमवार शाम करीब 5 बजे नेहरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौक के पास ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शुभांशु को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई।

डीएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। घटना से परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

Darbhanga Tak

https://darbhangatak.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Categories

Tags

Related Articles

सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, ईंट लदे ट्रैक्टर ने कुचला; इलाज के दौरान हुई मृत्यु

सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान किकनपुर बलिया गांव निवासी 11वीं के छात्र शुभांशु कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि शुभांशु, राणा प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, शुभांशु अपने घर से नारायणपुर...

आंगनबाड़ी केंद्र का लेआउट तैयार, लेकिन पंचायत सरकार भवन अब भी अधूरा!

दरभंगा। सरकार के निर्देश के तहत पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसी क्रम में आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-1 में सरकारी भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। मुखिया कृष्णकांत चौधरी रमण के अनुसार, केंद्र का लेआउट तैयार कर निर्माण कार्य शुरू...

© 2026 DARBHANGA TAK | All Rights Reserved.