छह अंकों से पीछे थीं, फिर पलट दी बाजी… मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

मनीषा भानवाला का यह स्वर्ण पदक काफी ऐतिहासिक है. विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार किसी भारतीय महिला पहलवान ने गोल्ड मेडल जीता है. इस तरह उन्होंने ना सिर्फ अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया, बल्कि देश को इस प्रतियोगिता में एक नई उपलब्धि भी दिलाई.

भारतीय पहलवान मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. विमेंस 59 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की एबिगेल नेटे को 8-6 से हराया. खास बात यह रही कि मनीषा मुकाबले में एक समय 0-6 से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए बाजी पलट दी.

इस जीत के साथ मनीषा भानवाल विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं. उनसे पहले भारत के लिए पुरुष वर्ग में सिर्फ सुशील कुमार ने यह उपलब्धि हासिल की थी. सुशील ने साल 2010 में 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था.

फाइनल में अमेरिकी पहलवान एबिगेल नेटे ने शुरुआती बढ़त बनाकर मनीषा भानवाला को दबाव में डाल दिया था. स्कोर 0-6 होने के बाद भी भारतीय पहलवान ने मुकाबला नहीं छोड़ा. उन्होंने लगातार अंक जुटाए और आखिरी समय में 8-6 की बढ़त लेकर खिताब अपने नाम कर लिया.

Darbhanga Tak

https://darbhangatak.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Categories

Tags

Related Articles

छह अंकों से पीछे थीं, फिर पलट दी बाजी… मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

मनीषा भानवाला का यह स्वर्ण पदक काफी ऐतिहासिक है. विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार किसी भारतीय महिला पहलवान ने गोल्ड मेडल जीता है. इस तरह उन्होंने ना सिर्फ अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया, बल्कि देश को इस प्रतियोगिता में एक नई उपलब्धि भी दिलाई. भारतीय पहलवान मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप 2026 में...

सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, ईंट लदे ट्रैक्टर ने कुचला; इलाज के दौरान हुई मृत्यु

सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान किकनपुर बलिया गांव निवासी 11वीं के छात्र शुभांशु कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि शुभांशु, राणा प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, शुभांशु अपने घर से नारायणपुर...

आंगनबाड़ी केंद्र का लेआउट तैयार, लेकिन पंचायत सरकार भवन अब भी अधूरा!

दरभंगा। सरकार के निर्देश के तहत पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसी क्रम में आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-1 में सरकारी भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। मुखिया कृष्णकांत चौधरी रमण के अनुसार, केंद्र का लेआउट तैयार कर निर्माण कार्य शुरू...

© 2026 DARBHANGA TAK | All Rights Reserved.